पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पानी हर तरीके से हमारे लिए फायदेमंद है, पानी शरीर से बेकार पदार्थ बहार निकालता है और शरीर स्वस्थ बनाता है। किसी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर पानी पीने की सलाह देते हैं। दिन में कम से कम रोज 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका डायजेस्टिव सिस्टम, स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिन की शुरुआत एक कप कॉफी या चाय से होती है।इन लोगों को यह पता भी होता है कि खाली पेट चाय या कॉफी के बहुत से नुकसान हो सकते हैं, लेकिन सुबह का एक गिलास गर्म पानी ही आपकी बहुत मदद कर सकता है। रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। तो जानते है इसके फायदे।

नैचुरल ग्लो :

किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।

वजन घटाने में :

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गर्म पानी का सेवन करें। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी जल्दी पिघलाकर जल्दी वेट लूज करने में मदद करता है।

शरीर डिटाॅक्स करे :

गर्म पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्‍स करने में मदद मिलती है और यह शरीर की सारी अशुद्धियां को बहुत आसानी से साफ कर देता है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लग जाता है, जिससे पसीना आता है और इसके माध्यम से शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढाए :

खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए आप गर्म पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2tm7SEu
via Latest News in Hindi

0 Comments