आज वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद FSDC की बैठक में अर्थव्यवस्था की समीक्षा करेंगी सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज गुरुवार (7 नवंबर) को वित्तीय क्षेत्र के विनियामकों के साथ वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगी। वित्त मंत्री इस परिषद की अध्यक्ष हैं। इसमें बैंकिंग, बीमा, पेंशन और प्रतिभूति बाजार के विनियामकों के अलावा दिवाला प्रक्रिया संहिता के तहत गठित बोर्ड के प्रमुख भी शामिल हैं। from India TV: paisa Feed https://ift.tt/2WXkrRq
via Latest News in Hindi
0 Comments