बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा
चंडीगढ़ (ट्रिन्यू): पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले राज्यसभा सचिवालय को अपना इस्तीफा भेज दिया था। राज्यसभा ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बीरेंद्र सिंह मोदी सरकार के पार्टी एक में कैबिनेट मंत्री थे। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने आईएएस बेटे बृजेन्द्र सिंह की टिकट के लिए लॉबिंग की। उनकी पत्नी प्रेमलता पहले से ही उचाना कलां से एमएलए थीं। ऐसे में पार्टी ने बीरेंद्र सिंह के सामने शर्त रखी कि बेटे को टिकट तभी मिलेगी जब वो खुद मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ेंगे। बीरेंद्र का कार्यकाल 2022 तक था।
The post बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा से इस्तीफा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2OgVaO4
via Latest News in Hindi
0 Comments