नयी दिल्ली : अयोध्या पर सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर अनावश्यक बयान देने से बचने और देश में सौहार्द बनाए रखने को कहा। सूत्रों ने बताया कि यहां मंत्रिपरिषद की एक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि फैसला आने की उम्मीद है इसलिए सौहार्द बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इससे पहले सुप्रीमकोर्ट का फैसला आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से आग्रह किया कि अयोध्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कोर्ट के फैसले का इंतजार करें। किसी को भी इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।

 

The post अयोध्या पर अनावश्यक बयानबाजी से बचें : मोदी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PTgDiv
via Latest News in Hindi

0 Comments