हम बनायेंगे भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था
धर्मशाला, 7 नवंबर (एजेंसी)
भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अहमद अल्बन्ना ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि भारत को वर्ष 2025 तक 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को पाने में संयुक्त अरब अमीरात एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अल्बन्ना ने ‘हिमाचल राइजिंग ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट’ के उद्घाटन सत्र में कहा, ‘अमेरिका और चीन के बाद संयुक्त अरब अमीरात भारत का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी भागीदार है।’ उन्होंने कहा कि अगस्त 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाद में प्रधानमंत्री मोदी की फरवरी, 2018 तथा अगस्त, 2019 की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा और अबू धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान की फरवरी, 2016 तथा जनवरी, 2017 की भारत यात्रा से द्विपक्षीय संबंध अधिक गहन हुए हैं। अल्बन्ना ने कहा कि दोनों देशों का आपसी व्यापार 1980 में महज 18.5 करोड़ डॉलर का था, जो बढ़कर 2018-19 में 60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में 30 लाख भारतीय रह रहे हैं।
The post हम बनायेंगे भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K29cBP
via Latest News in Hindi
0 Comments