आज त्रयोदशी वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज त्रयोदशी तिथि आज सुबह 11 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 27 सितम्बर की सुबह 07:32 मिनट तक रहेगी। त्रयोदशी तिथि को उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हुआ हो। इसके अलावा नवजात व कम उम्र के बच्चों का श्राद्ध भी त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस दिन श्राद्ध करने से व्यक्ति को श्रेष्ठ बुद्धि, संतति, धारणा शक्ति, स्वतंत्रता, दीर्घायु और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2lEvX65
via Latest News in Hindi