सही समय पर पता चलने पर कैंसर का इलाज है संभव

कैंसर जान लेवा रोग है। लेकिन अगर इसका सही समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। लोगों को कैंसर के बार में आखिरी स्टेज पर पता चलता है, ऐसे में उनकी जान बचा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
- लंबे समय से कफ की शिकायत हो और बलगम में खून आता हो या फिर आपका गला हमेशा खराब ही रहता है तो आपको एक बार कैंसर का टेस्ट अवश्य करवा लेना चाहिए। यह फेफड़ों के कैंसर के लक्षण हैं।
- महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे अधिक होता है। अगर ब्रेस्ट के आसपास गांठ हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
- महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर भी देखने को मिलता है। इसमें पेट के निचले भाग में दर्द, मासिक धर्म के बाद भी दर्द व सफेद पानी की शिकायत होती है तो बिना देर डॉक्टर को दिखाएँ।
- अगर मुंह मुंह से खून आता है, बल्कि खाना निगलने में तकलीफ व मुंह में छालों की शिकायत भी होती है तो यह कैंसर की शुरुवात हो सकती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2mFppnD
via Latest News in Hindi
0 Comments