इंटरनेट डेस्क। हमारी सेहत के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी बेहद गुणकारी होता हैं। अगर हर रोज इस पानी को आप पीएंगे तो मोटापे से छुटकारा मिलेगा।अगर व्यायाम करने के बाद या फिर सुबह उठते ही ये पानी पीएंगे तो सेहत ठीक रहेगी।

इससे अतिरिक्त वसा कम हो जाती है और आपका मोटापा कंट्रोल रहता है। चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने के लाभ के बारे में…

 

-अगर आप रात के वक्त तांबे के बर्तन में पानी डालकर रख दीजिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक रहेगी। हर रोज इस पानी को पीने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्या दूर होगी।

ये आपके शरीर कि हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता हैं जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन कि समस्या में राहत मिलती है।

-अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएंगे तो आपको ‘डायरिया’ और पेट की अन्य रोग नहीं होगी। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखने में उपयोगी होगा।

-क्या आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आप तांबे के बर्तन में रखा पानी हर रोज पीजिए। इससे नई कोशिकाएं पैदा होती है, जिससे मुंहासे और स्किन संबंधित कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा स्किन में निखार आएगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Pv7uhl
via Latest News in Hindi

0 Comments