अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो डाइट में शामिल कीजिए इन चीजों को

इंटरनेट डेस्क। हर कोई आज हेल्थी रहना चाहता हैं, लेकिन हेल्थी रहने के लिए कुछ आहार लेने की भी जरूरत होती हैं। अच्छा खान-पान लेंगे तो शरीर अच्छा बनेगा। वहीं आजकल जहां कई लोग मोटापे से परेशान है तो वहीं कुछ कम वजन से परेशान रहते हैं।
लोगों का सोचना है कि वजन बढ़ाना बेहद आसान है। फास्ट फूड का सेवन करके आसानी से वजन बढ़ जाता है लेकिन ये तरीका गलत है। वजन बढ़ाने के साथ स्वस्थ रहना भी बेहद आवश्यक है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो डाइट में इन चीजों को शामिल कीजिए।
-आलू का यूज हर घर में किया जाता है। लोग वजन कम करने के लिए इसे खाना बंद कर देते है। वहीं, अगर वजन बढ़ाना चाहते है तो इसका सेवन कीजिए। आलू को छिलके सहित खाना चाहिए। इसके छिलके में प्रोटीन अधिक होता है।
-पास्ता टेस्टी होने के साथ पौष्टिक भी है। इसमें सब्जियां मिलाकर पकाएं। इसे खाने से भी वजन बढ़ता है। इसमें आवश्यक पौषक तत्व होते है।
-चीज़ में भरपूर मात्रा में वसा पाई जाती है जो वजन बढ़ाने में मदद करती है। अपने खाने में चीज़ का यूज कीजिए। इससे स्वाद और वजन दोनों ही बढ़ेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZuBUVK
via Latest News in Hindi
0 Comments