मोटापा कम करने में लोबिया है बहुत कारगर

इंटरनेट डेस्क। लोबिया सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसे बींस के नाम से भी पुकारा जाता है। ये खाने में बड़ी ही स्वाद लगती है। लोबिया में ऐसे सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर तथा आयरन की मात्रा काफी अधिक होती हैं जो शरीर को बहुत सी परेशानियों से दूर रखते हैं।
-मोटापा कम करने में लोबिया बड़ी कारगार है। इसका सेवन हर रोज सालाद के रूप में कीजिए। इसका सेवन करने से पेट अधिक वक्त तक भरा रहता है जिससे कि आप अपने वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।
-लोबिया डायबिटीज में एक दवाई की तरह काम करती है। ये खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखती है और शुगर लेवल को भी बढ़ने नही देती।
-लोबिया में पोटेशियम तथा मैग्नीशियम पाया जाता है जो हृदय संबंधित बीमारियों को दूर करने में मददगार होते हैं। ये खून में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को भी सही बनाएं रखता है।
-लोबिया में फाइबर तथा प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पेट संबंधित कई रोगों को दूर रखते हैं। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखने में मदद करते हैं।
-इसमें विटामिन ए तथा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आपकी सेहत को स्वस्थ बनाएं रखते है और हर तरह के संक्रमण से दूर रखते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MWOhDi
via Latest News in Hindi
0 Comments