दांतों की समस्या से हर कोई बहुत परेशान है। वर्तमान समय में बुजुर्गों में ही नहीं नौजवानों में भी दांत खराब होना आम बात हो गई है।

दूषित पानी पीने से, दांतों की सफाई नहीं करने से या फिर इंफेक्शन से दांत बहुत जल्द खराब हो जाते है। इनसे निपटने के लिए दांत निकलवाना ही आखिरी उपचार है।

दांत निकलवाने के बाद जो दर्द की गंभीर समस्या होती है वो है ड्राई सॉकेट। ड्राई सॉकेट की वजह से सिर्फ दर्द नहीं बल्कि मुंह में बदबू की समस्या भी हो जाती है। इसकी वजह से कई अन्य गंभीर बीमारियां भी होने लगती है। इसका मुख्य लक्षण मुंह में तेज दर्द है। इसके अलावा मुंह और सांसों से बदबू आना, हल्‍का बुखार, मुंह में सूजन, गर्दन, कान, आंख में दर्द भी इसका लक्षण है।

ड्राई सॉकेट की गंभीर समस्‍या में ठंडे टी बैग को प्रभावित हिस्‍से पर रखें। थोड़ी देर इसे प्रभावित हिस्‍से पर रखने से दर्द फौरन दूर हो जायेगा। यह बहुत ही प्रभावी घरेलू उपचार है। ड्राई सॉकेट की गंभीर समस्‍या होने पर लौंग के तेल को सीधे कॉटन पर लगाकर दांतों में लगाने से आराम मिलता है। इसे दिन में दो या तीन बार प्रयोग करें। ड्राई सॉकेट होने पर गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारा अवश्य करना चाहिए।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2mCTAf7
via Latest News in Hindi

0 Comments