सुबह उठकर हम खाली पेट सबसे पहले क्या खाते हैं इसका हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है। यदि हम अपने पेट के अनुसार बहुत बढ़िया नाश्ता करते हैं तो हमारा शरीर बेवजह की बीमारियों से बचा रह सकता है। आज हम आपको बताएगें कि हमें नाश्ते में कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं कहानी चाहिए।

जो आहार हमें खाली पेट नहीं लेने चाहिए..

1. पेस्ट्रीज
इस तरह के खानों में बहुत ज्यादा यीस्ट डाला जाता है। इस वजह से ये खाने खाली पेट हमें खराब करते हैं।

2. मीठी चीजें
यदि हम कुछ भी मीठा खाते है तोे हमारा इंसुलिन लेवल बहुत बढ़ जाता है। जिससे हमारे पैनक्रियाज पर भार पड़ता है और हमें डायबिटीज होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।

3. टमाटर
खाली पेट टमाटर खाने से गैस्ट्रिक अल्सर होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें टैनिक एसिड की अधिक मात्रा होने के कारण यह पेट में एसीडिटी भी बनाता है।

4. केला
जब हम खाली पेट केले का सेवन करते है तो इससे हमारे खून में मैग्नीश्यिम की मात्रा बहुत बढ़ जाती है।जो कि हमारे दिल के लिए बहुत घातक सिद्ध होती है।

5. कोल्ड ड्रिंक्स
सुबह-सुबह खाली पेट कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से हमारे पेट को खून की सप्लाई बहुत कम हो जाती है। जिससे खाना पचने की पक्रिया बहुत ही धीरे हो जाती है।

जो आहार हमें खाली पेट लेने चाहिए..
1. अंडे
एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोज सुबह ब्रेकफास्ट में अंडों का सेवन आपकी रोज की कैलोरी की मात्रा में बहुत कमी लाता है।

2. तरबूज
खाली पेट तरबूज खाना आपकी आंखों और दिल के लिए बहुत ही अच्छा है। इसे खाने से आपके शरीर में पानी की कमी बहुत हद तक पूरी होती है।

3.ब्लूबेरीज
अभी हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार यदि ब्लूबेरीज रोज नाश्ते में खाई जाएं तो ये आपकी याददाशत भी बढ़ाती है और ब्लड-प्रैशर भी बहुत कंट्रोल रखती है।

4. शहद
सुबह के समय शहद लेना शरीर को सारे दिन के लिए बहुत एनर्जी देता है। शहद आपके दिमाग को भी तेज करने में बहुत मदद करता है।

5. नट्स
ब्रेकफास्ट में नटस का सेवन पाचन तंत्र को बहुत ठीक रखता है और इससे पेट का पी.एच लेवल भी बहुत सामान्य रहता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2mQQ3tJ
via Latest News in Hindi

0 Comments