गले की खराश दूर भगाने के उपाय

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम में गले की खराश होना आम बात है। गले में इंफैक्शन होने से खराश होनी शुरू हो जाती है। जिससे कुछ भी खाना पीने में परेशानी होती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए घरेलू उपायों से राहत पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…
सामग्री
– 2 टीस्पून हल्दी पाऊडर
– 1 टीस्पून शहद
बनाने का तरीका
-एक छोटे बर्तन में हल्दी पाऊडर और शहद मिला कर अच्छे से मिक्स कीजिए और गाढा पेस्ट बना लीजिए।
-इस घोल का एक चम्मच मुंह में रखें और याद रखें कि इसे निगलना नहीं बल्कि चूसना है ताकि इसका इंफैक्शन पर अच्छा प्रभाव पड़े। इससे गले के बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
-यह उपचार इंफैक्शन शुरू होते ही अपनाएं।इंफैक्शन बढऩे पर हल्दी इस पर असर नही करेगी।
ये बातें रहे ध्यान
इसे प्रयोग करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लीजिए। किसी तरह के रिएक्शन और नुकसान के लिए हम जिम्मेवार नहीं हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZyhTgY
via Latest News in Hindi
0 Comments