न्यूयॉर्क: एंटिगुआ ऐंड बरबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी को 'धोखेबाज' बताया है। संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे गैस्टन ने कहा कि उन्हें चोकसी की करतूतों के बारे में पर्याप्त जानकारी मिली है। एंटिगुआ के प्रधानमंत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मुझे पर्याप्त जानकारी मिली है कि मेहुल चोकसी एक धोखेबाज (क्रुक) है। उसका मामला अदालत में चल रहा है। अभी तो हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन इतना कहना चाहता हूं कि हम मेहुल चोकसी को एंटिगा और बारबुडा में नहीं रखना चाहते हैं।'

from India TV: world Feed https://ift.tt/2lRPXCb
via Latest News in Hindi

0 Comments