शरीर के लिए आवश्यक है प्रोटीन से भरपूर सूजी

सूजी को अक्सर ब्रेकफास्ट में काम में ली जाती हैं.सूजी ऐसी चीज़ हैं जिसको खाकर पेट हल्का रहता हैं.कई लोग सूजी की इडली,डोसा, उथप्पम भी बनाते हैं ताकि ब्रेकफास्ट हल्का रहे. सूजी के कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जो आज हम आपको बताएँगे। सबसे पहले सूजी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता हैं जो शरीर के लिए बहुत जरुरी होता हैं.
-सूजी का पाचन धीरे-धीरे होता है। इस वजह से भूख जल्दी नहीं लगती है और ज्यादा खाना नहीं पड़ता है। यही कारण है कि सूजी बढते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करती है।
-एनीमिया रोग के मरीजों के लिये सूजी काफी लाभदायक होती है। यह खून की कमीं को पूरी करती है।इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है। सूजी में मौजूद फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम को भी ठीक रखने में मदद करते हैं ।
-सूजी का सेवन करने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती हैं जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकता हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3557AQz
via Latest News in Hindi
0 Comments