जिनेवा: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में स्थिति के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच ‘अप्रत्याशित युद्ध’ भड़कने का खतरा है। कुरैशी के कहने का अर्थ यह है कि दोनों देशों के बीच अचानक कभी भी जंग भड़क सकती है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट से कश्मीर का दौरा करने की अपील की। कुरैशी ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के इतर कहा कि उनका मानना है कि पाकिस्तान और भारत दोनों ‘जंग के नतीजों को समझते’ हैं। 

from India TV: world Feed https://ift.tt/2I3aDPl
via Latest News in Hindi

0 Comments