सिगरेट और गुटखा ऐसी चीजें हैं, जिससे जितना दूर रहा जाए, उतना ही अच्छा। इससे कई गंभीर व जानलेवा बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो सिगरेट छोड़ना चाहते हैं

लेकिन यह लत उनका पीछा नहीं छोड़ती। ऐसे में आप नींबू की मदद ले सकते हैं। अगर आप अपनी डाइट में नींबू को शामिल करेंगे तो अपनी इस लत पर काफी हद तक नियंत्रण पा लेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

कच्चा नींबू नॉन टॉक्सिक होता है और बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। धूम्रपान करने वाले लोगों के टिशूज ज्यादा एसिडिक हो जाते हैं जिसे नींबू का रस अल्काइज कर देता है। इसके साथ ही नींबू में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिसके कारण ये शरीर में ई.कोली और कालरा जैसी गंभीर बीमारियों को रोकता है।
अगर आप स्मोकिंग से होने वाले खतरों से बचना चाहते हैं और सिगरेट छोड़ने की इच्छा रखते हैं तो नींबू की मदद से इस स्पेशल जूस को घर पर ही बनाएं। इसे बनाने के लिए एक हरा नींबू, एक पीला नींबू, एक चम्मच चीनी, एक कप पानी, बर्फ का टुकड़ा लें। इसके बाद पीले और हरे नींबू को काटकर इसका रस निचोड़ लें।

इसके बाद एक कप पानी में इस रस को मिलाएं और एक चम्मच चीनी डालें। फिर चीनी को घोल लें। तैयार हुए जूस को दिन में दो बार पीएं।

गर आप नियमित रूप से इस जूस का सेवन करते हैं तो यकीनन आपको खुद में काफी बदलाव नजर आएंगे।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZH3EXk
via Latest News in Hindi

0 Comments