कपूर का तेल बालों के लिए होता है बेहद गुणकारी

कपूर का स्किन की पूर्ण देखभाल करता है और पिंपल, कील, मुंहासे, दाग और फोड़े जैसी परेशानी को आसपास भी नही फटकने देता है। इसके लिए आपको प्रतिदिन इसका तेल अपने चेहरे पर लगाना होता है।
कपूर का तेल बालों के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है। कपूर के तेल को किसी अन्य सुगन्धित तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाना चाहिए। इस तरह यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की परेशानी को दूर करता है।
फटी एड़ियां को कपूर ठीक करता हैं। इससे निजात के लिए थोडा गर्म पानी कर लीजिए और उसमें कपूर की कुछ गोलियों को डालिए। कुछ देर तक अपने पैरों को इस पानी में रखें और फिर साफ़ कर लीजिए। इस उपाय को आप 15 से 20 दिनों तक अपनाना चाहिए।
खेलते-कूदते वक्त शरीर पर घाव लगना या थोडा बहुत हाथ जल जाना बेहद ही सामान्य बात होती है। इसके लिए हम अक्सर किसी एंटीबायोटिक क्रीम या दवाई का यूज करते है लेकिन इसकी जगह आप कपूर का यूज कीजिए तो जल्दी आराम मिलेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A5QJik
via Latest News in Hindi
0 Comments