तेहरान: सऊदी अरब के ऑइल प्लांट्स पर हुए हमलों के बाद मध्य पूर्व में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच संबंध पहले ही बेहद खराब थे, इन हमलों के बाद दोनों के बीच बयानबाजी और बढ़ गई। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर ने शनिवार को अपने देश पर हमला करने वाले किसी भी देश को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी देश ने ईरान पर हमला किया तो वह उसे 'युद्ध का मैदान' बना देगा। मेजर जनरल हुसैन सलामी ने यह भी कहा कि ईरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

from India TV: world Feed https://ift.tt/2LGM7pD
via Latest News in Hindi

0 Comments