हर रोज एक अंडे के सेवन से स्ट्रोक पड़ने की आशंका हो जाती है कम

अंडा हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह बात तो डॉक्टर भी कहते है। आपने बच्चपन में सुना होगा कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। यह बात सत्य है कि अंडे खाने से बहुत सी बीमारियां दूर होती है। हर रोज सिर्फ एक अंडा खाने से भी बहुत फायदा मिलता है। यहां तक की आप कई गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।
डेली मेल पर छपी खबर के अनुसार हर रोज एक अंडे का सेवन करने से 12 प्रतिशत स्ट्रोक पडऩे की आशंका कम हो जाती है। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया है, जिसमें पाया कि कोरोनरी हार्ट डिजीज जिससे सबसे अधिक मौतें होती हैं, जैसी गंभीर बीमारी से सिर्फ हर रोज एक अंडा खाकर बचा जा सकता है। इस रिसर्च में 1982 से लेकर 2015 तक हुई पब्लिश स्टडीज को लिया गया।
इन 33 वर्ष की स्टडीज में 275,000 लोगों ने भाग लिया था। अध्ययन में पाया गया कि सिर्फ एक अंडा खाने से आपकी उम्र लंबी हो सकती है। रिसर्चर्स ने कोरोनरी हार्ट डिजीज तथा स्ट्रोक का अंडा खाने से संबंध जानने की कोशिश की।
इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. डोमिनिक एलेक्जेंडर का कहना है कि यह समझना बेहद जरूरी है कि अंडे का सेवन करने तथा स्ट्रोक होने के खतरे के बीच क्या कनेक्शन है।
वह आगे कहते हैं कि अंडे में बहुत सारे न्यूट्रिशंस होते हैं, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंडा ऑसीडेटिव तनाव तथा इन्फ्लेमेशन को कम करता है। इतना ही नहीं अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। एक बड़े अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है साथ ही इसमें जियैक्सेंथिन तथा ल्यू्टिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि अंडे की जर्दी में मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ई, डी तथा ए मौजूद होता है।
गत कई स्टनडीज में माना गया है कि विटामिन ई हार्ट अटैक कम करने में मदद करता है, खासतौर पर उन लोगों में जिन्हें हार्ट डिजीज हैं. वहीं ल्यूटिन आट्रीज को ब्लॉक होने से बचाता है। ये रिसर्च जनरल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुई थी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2A8R9EF
via Latest News in Hindi
0 Comments