इन उपायों को अपनाने के बाद आपको नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत

आमतौर पर लोग अपनी किसी भी परेशानी में डाॅक्टर के पास जाने से पहले कुछ घरेलू उपाय अवश्य अपनाते हैं। कई बार तो इन उपायों को अपनाने के बाद आपको डाॅक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय, जो सुनने में भले ही आपको थोड़े अजीब लगे लेकिन वास्तव में यह काम करते हैं-
गर्मी के मौसम में पैरों में आने वाले पसीने से बदबू आने की शिकायत होती है। ऐसे में आप वोदके का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, हैरान मत होइए। दरअसल, वोदका में एल्कोहल होता है जिसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
अब तक आपने टेनिस बाॅल का इस्तेमाल सिर्फ खेलने के लिए किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक खड़े होने पर होने वाले पैरों के दर्द को ठीक करता है। इसके लिए आप अपने पैरों के नीचे एक टेनिस बॉल रखें और इसे कई बार रोल करें। दर्द होने वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान दें। ,
इसके अतिरिक्त मुंह में छाले होने की समस्या को हर किसी ने कभी न कभी झेला होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि माउथवॉश प्रभावी रूप से छालों को कम करने में मदद कर सकता है और इसके इस्तेमाल से छाले सूख जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए माउथवॉश में एक सूती कपड़े को भिगो दें और इसे दिन में तीन बार छालें पर लागू करें। माउथवॉश में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो छालों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/30K0FsG
via Latest News in Hindi
0 Comments