अधिकतर लोग प्याज को उसकी बदबू के कारण नहीं खाते| लेकिन क्या आप जानते है कि यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद है? यह इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है, चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है, आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। इसमें एंटी-इन्फामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जिससे हमारे शरीर की बहुत सी बीमारिया झट से दूर हो जाती है| यह एंटी बैक्टीरियल गुण से भरपूर होता हैं। प्याज का सेवन करने से खून मे मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। इसकी सेवन से बुखार, कफ और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसमें अधिक मात्रा में सल्फर मौजूद होता है जिसकी बहुत ज्यादा गंध आती है।  प्याज की बदबू को पुदीने की पत्तियों के साथ मिलाकर कम किया जा सकता है| आइये जाने प्याज के अन्य फायदे…

1.प्याज का सेवन करने से गर्मियों में आप लू से निजात पा सकते है। गर्मियों के दिनों में दो चम्मच प्याज का रस पीसकर उसकी सिर पर मालिश करें| ऐसा करने से आपको लू नहीं लगेगी|

2. केलिसनि और रायबोफ्लेविन विटामिन बी की मात्रा अधिक होने की वजह से ये आंखों के लिए बहुत लाभकारी औषधि है। कच्चे प्याज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढता है।

3. अस्थमा के रोगी प्याज और अदरक के रस का सेवन कर सकते है। इसमें प्रयोग से खून पतला होता है और लिवर की बीमारियां दूर होने लगती है।

4. प्याज में सल्फ़र भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सल्फर पेट, ब्रेस्ट, फेफडे प्रोस्टेट कैंसर से छुटकारा दिलाता है| यह कैंसर सेल को कम करने में फायदेमंद होता है|

5. प्याज गठिया के दर्द में भी बहुत लाभकारी होता है| इससे निजात पाने के लिए आपको रोज़ाना प्याज के रस की मालिश करनी चाहिए। ध्यान रखें कि प्याज के रस में सरसों का तेल मिला ले| इससे बहुत आराम मिलेगा|

6. प्याज सर्दी, कफ या खराश को कम करने में फायदेमंद होता है| सर्दी, जुखाम से जूझ रहे व्यक्ति को प्याज के रस का सेवन करना चाहिए। आप प्याज के रस में शहद या गुड भी मिला सकते है| इससे बहुत आराम मिलेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N6iLms
via Latest News in Hindi

0 Comments