आपने अक्सर देखा होगा कि पहाड़ पर रहने वालो की त्वचा बेहद मुलायम व खूबसूरत होती है| उनके चेहरे की त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता| हम आपको बताते है उनकी इस ब्यूटी का राज़| पहाड़ी लोग अपने भोजन में अत्यधिक चावल का प्रयोग करते है| चावल का इस्तेमाल पहाड़ी लोग खाने व चेहरे को खूबसूरत बनाने में करते है| आइये जानते है चावलों के ब्यूटी सीक्रेट्स यहां –

चावल के उपयोग से त्वचा सम्बन्धी समस्याएं जैसे दाग धब्बे, चेहरे का रूखापन दूर होने लगती है| चावल एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होता है| साथ ही इसमें विटामिन इ भी पाया जाता है| इनके सेवन से त्वचा के रिंकल्स दूर होते है और चेहरे पर सवाभाविक चमक आ जाती है|

चावल का फेस पैक बनाने का तरीका – चावल का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 4-5 चम्मच चावलों को पानी में उबाल लें| जब चावल अच्छे से पक जाए तो चावल को छान लें| चावल के पानी को अलग से रख दें | अब चावल में 1 चम्मच दूध व 1 चम्मच शहद अच्छे से मिला लें| आपका चावल का पैक तैयार है|

चावल का फेस पैक कैसे लगाएं – चावल के फेस पैक को अपने चेहरे की सूखी त्वचा पर अच्छे से लगा लें और इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें| पैक के सूखने पर इसे उतार लें| अब अपने चेहरे को उसी चावल के पानी से धो लें जिसमें आपके चावल उबले थे| कुछ देर बाद पानी से चेहरा धो लें|

पैक के फायदे – चावल का फेस पैक लगाने से आपके चेहरे को नमी मिलेगी और आपका चेहरा जवां दिखने लगेगा| चावल के पैक से आपके चेहरे के निशान भी हट जाएंगे व आपका चेहरा मुलायम व कोमल दिखने लगेगा| इस पैक का प्रयोग सप्ताह में एक बार अवश्य करें| आप खुद फर्क महसूस करेंगे|



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/30ifBhB
via Latest News in Hindi

0 Comments