मुंबई के लिए आज का दिन भी भारी, सभी स्कूलों को किया गया बंद
नई दिल्ली: मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे मुंबई के लिए आज का दिन भी भारी है। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आसपास के इलाके के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कल हुई मूसलाधार बारिश के कारण पूरे मुंबई में जगह-जगह जल जमाव के हालात बने हुए हैं। रेलवे पटरियों पर पानी भर जाने के कारण लोकल ट्रेनों पर जबरदस्त असर पड़ा है। हालांकि बारिश थमने के बाद एक बार फिर से लोकल सेवा को बहाल किया जा रहा है। कल भारी बारिश के कारण माटूंगा, सायन, दादर समेत नवी मुंबई तक का इलाका पानी-पानी नजर आया जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा। from India TV: india Feed https://ift.tt/2Ln9Yut
via Latest News in Hindi
0 Comments