भोजन में शामिल ये पदार्थ जिससे आपकी बॉडी बनेगी ताकतवर और मजबूत

इंटरनेट डेस्क। अक्सर हम बहुत कुछ खाते पीते रहते हैं,लेकिन शरीर वैसा का वैसा ही रहता हैं, अगर आप कुछ डाइट में भोजन में शामिल करेंगे तो इससे आपकी बॉडी ताकतवर और मजबूत बनेगी।
मजबूत मसल्स पाने के लिए लड़के न जाने क्या-क्या करते हैं। जैसे- जिम में जाकर घंटो वर्कआउट, मैडीसिन और मल्टीविटामिन का सेवन भी करते हैं।
लेकिन इतना सब कुछ काफी नहीं है। आपको इन सबके साथ अपनी डाइट में कुछ आहारों को भी शामिल कीजिए, जिससे कि आपके शरीर को अंदर से भरपूर शक्ति मिले।
-कद्दू में विटामिन, खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बॉडी को ताकतवर बनाने में मददगार होते हैं।
-मसल्स को मजबूत बनाने के लिए अंडा भी एक उपयोगी औषधि की तरह काम करता है। इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है। अंडे के पीले भाग में प्रोटीन तथा ल्यूटेन जैस तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं।
-ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, खासतौर पर पुरूषों के लिए ये बेहद लाभकारी होते है। इसे खाने से मसल्स मजबूत होते हैं।
-दूध,दही,लस्सी,पनीर तथा मक्खन मेें प्रोटीन,कैल्शियम,विटामिन ए जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है। जो मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक है।
-मूंगफली में वसीय अम्ल और जिंक पाए जाते हैं जो पुरूषों मेें कमजोरी को दूर करने में सहायता करता हैं।
-सोया सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सोया मिल्क तथा पनीर को अपने खाने में जरूर शामिल कीजिए।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LrrH2n
via Latest News in Hindi
0 Comments