डाइट में ये चीजें शामिल करने से आप बीपी. की समस्या से पा सकते हैं निजात

बीपी यानि ब्लड प्रैशर, यह समस्या आजकल आम सुनने को बहुत मिलती है। कोई हाई ब्लड प्रैशर से परेशान तो कोई लो ब्लड प्रैशर से परेशान हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई लोग दवाइयों का भी सेवन तक करते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं बिना दवाई के भी इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती हैं। जी हां, बिल्कुल आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिनका सेवन करने से आप बीपी. की समस्या से निजात पा सकते हैं।
– हाई ब्लड प्रैशर
1. अनार
अगर नियमित रूप से दो हफ्तों तक अनार का सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रैशर को पूरी तरह कंट्रोल में रखा जा सकता है।
2. सलाद खाएं
अपनी डाइट में सबसे ज्यादा सलाद शामिल करें। ज्यादा सलाद खाने से नमक खाने की इच्छा कम होती है। ऐसे में आप हाई बीपी को आप कंट्रोल में रख सकते हैं।
3. मैथी दाना
मैथी दाना भी ब्लड प्रैशर को कम करने में काफी सहायक है। इसके लिए आप 3 ग्राम मैथी दाना पाऊडर को आधे गिलास पानी में मिलाएं और रोज सूबह-शाम इस पानी का सेवन अवश्य करें।
लो ब्लड प्रैशर
– बादाम
रात को 5-6 बादाम पानी में भिगों कर रख दें। सुबह छिलकर इसे15 ग्राम मक्खन और मिश्री के साथ मिलाकर खाएं। इसे खाने से लो ब्लड प्रैशर की समस्या से बहुत जल्द राहत पाई जा सकती हैं।
– चुकंदर
रोजाना चुकंदर का जूस सुबह-शाम पीए। इसे पीने से एक हफ्ते में ब्लड प्रेशर में सुधार होना बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।
– लहसुन
लहसुन को रोजाना अपने आहार में जरूर शामिल करें। क्योंकि लो ब्लड प्रेशर में लहसुन का सेवन बहुत ज्यादा लाभदायक होता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2lEl6Jm
via Latest News in Hindi
0 Comments