हल्दी कई रोगों के लिए दवा का काम करती है और हल्दी का नियमित सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है।

पाचन क्रिया के लिए लाभयदायक- कच्ची हल्दी को लहसुन और घी के साथ खाने से अपच से राहत मिलती है।

अगर आपको अपच और पेटदर्द है, तो आपको कच्ची हल्दी को उबालकर और उतनी ही मात्रा में लहसुन और एक चम्मच घी के साथ मिलाकर खाना चाहिए।

बता दें कि हल्दी में करकुमीन (curcumin) और ऑयल होते हैं, जो अपच के लक्षणों को कम करने में मददगार हैं।

कच्ची हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं और इस वजह से हल्दी का गले की खराश से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कच्ची हल्दी का पेस्ट बना लें और उसमें आधा चम्मच लहसुन पेस्ट और एक चम्मच गुड़ डालकर मिला लें। खाने से पहले इस मिश्रण को थोड़ा गर्म कर लें। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार ऐसा करें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZUibhv
via Latest News in Hindi

0 Comments