पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए इस्तेमाल करें वेजिटेबल ऑयल

अक्सर लोग अपने भोजन में तरह-तरह के आॅयल का इस्तेमाल करते हैं। हर प्रकार के आॅयल का अलग काम व महत्ता होती है। लेकिन अगर बात वेजीटेबल आॅयल की हो तो वह आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं वेजीटेबल आॅयल से मिलने वाले फायदों के बारे में-
वेजिटेबल ऑयल से आपको आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो विकास और चयापचय के लिए बेहद आवश्यक हैं।
वहीं आपको रोजाना के कामकाज के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है और यह उर्जा आपको इन वेजीटेबल आॅयल से प्राप्त होती है।
आपके शरीर को अच्छे फैट की जरूरत होती है, जो केवल सूरजमुखी तेल, सोयाबीन तेल, मकई का तेल, मूंगफली तेल, एवोकैडो और फैटी फिश जैसे खाद्य पदार्थों से मिल सकता है।
इसलिए इन आॅयल को अपने आहार में एक मुख्य जगह देना बेहद आवश्यक होता है।
इसके अतिरिक्त वेजीटेबल आॅयल में एमयूएफए तत्व होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल अर्थात एलडीएल लेवल को कम करने में सहायक होता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/305Fjqr
via Latest News in Hindi
0 Comments