आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी।....HOLD आज चित्रा नक्षत्र है। जो आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ये आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है। जिसका स्वामी मंगल हैं। वहीं आज मंगलवार का दिन है जिससे आज का दिन मंगल के उपायों के लिए बेहद खास है। चित्रा नक्षत्र के पहले दो चरण कन्या राशि में और आखिरी दो चरण तुला राशि में आते हैं। लिहाज़ा कन्या और तुला राशि पर इस नक्षत्र का प्रभाव काफी देखा जाता है। इस नक्षत्र का संबंध बेल के पेड़ से बताया गया है।

from India TV: lifestyle Feed https://ift.tt/2KymK7s
via Latest News in Hindi

0 Comments