हरे चने का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसका अधिकतर इस्तेमाल लोग सब्जी या पुलाव बनाने में ही करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो इसे कच्चा खाना बहुत अधिक पसंद करते हैं।

हरे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन आदि बहुत ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा कर उन्हें स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण मदद करते हैं। आइये आपको बताते है:

हडि्डयां मजबूत

हरे चनें में विटामिन C और कैल्शियम बहुत ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हडि्डयों को बहुत मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

एनर्जी बढ़ाएं

एनर्जी बढ़ाने का यह एक बेहतर स्त्रोत है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर में एनर्जी बढ़ाने का भी काम करता है।

कोलेस्ट्रोल

अगर नियमित रूप से हरे चने का सेवन किया जाए तो यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में भरपूर मदद करता है।

झुर्रियां

इसमें विटामिन A, C और B बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को कम कर आपको जवां बनाए रखने में भी भरपूर मदद करता है।

आंखो की रोशनी तेज

इन सबके अलावा हरे चने में विटामिन E भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित होते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mm12qU
via Latest News in Hindi

0 Comments