करी पत्ते के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। सेहत के लिए करी पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें कई सारे औषधीय गुण होते हैं। यह खाने के स्वाद को बढ़ाते हैं। बहुत से लोग करी पत्ते का यूज करते तो हैं पर वे इसकी खूबियों के बारे में नहीं जानते। इसमें प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक तथा कॉपर काफी मात्रा में पाया जाता हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। चलिए आपको करी पत्ते के कुछ ऐसे लाभ बताते है, जिसका आप हर रोज सेवन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
लीवर के लिए फायदेमंद : करी पत्ते में विटामिन ए तथा सी होते हैं जो लीवर को दुरूस्त करने मददगार होते है।
– त्वचा संक्रमण : इसमें एंटी ऑक्सिडेंट, एंटी बैक्टीरियल तथा एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं जो स्किन के लिए बेहद लाभदायक होते है। अगर स्किन में किसी भी तरह का संक्रंमण हो जाए तो करी पत्ता उसे दूर करने में काफी सहायक है।
-होंगे बाल लंबे : इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को लंबा करने में मदद करते हैं। डैंड्रफ जैसी परेशानियों को भी हटाता है और बालों को जल्दी सफेद भी नहीं होने देता।
– ब्लड शुगर होगा कंट्रोल : करी पत्ते में एंटी डायबिटिक एंजेट होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करते है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो डायबिटिज जैसे मरीजों के लिए काफी लाभदायक होती है।
– दिल की समस्या : इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों भी खत्म होने लगती हैं। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल के स्तर को भी कम करता है तथा ब्लड में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाता है
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZJoMao
via Latest News in Hindi
0 Comments