डाइजेशन में बेहद लाभकारी है पपीता

इंटरनेट डेस्क। पपीता सेहत के लिए गुणकारी होता है, हर रोज पपीता खाने से पेट सही रहता हैं। अक्सर लोग कच्चे पपीते का यूज सब्जी, रायता व चटनी बनाने में किया जाता है जबकि पक्का पपीता का यूज खाने और जैम बनाने में होता है।
पपीता खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। डाइजेशन और कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है। चलिए जानते है पपीता खाने के सेहत लाभ के बारे में…
-पपीता पेट में कीड़े की परेशानी को खत्म करता है।
-लंबी उम्र पाने और लंबे समय तक जवान रहने के लिए पपीता खाना लाभकारी है।
-रोजाना पपीता खाने से झुर्रियां पड़ना, बालों का झड़ना, बवासीर, चर्मरोग, अनियमित मासिक धर्म से सम्बन्धित परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
-पपीता दिल के मरीजों तथा शुगर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
-मोटापा घटाने के लिए भी पपीता लाभकारी है।
-पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। पपीते में कई पाचक एंजाइम्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसके कारण से पाचन क्रिया सही रहती है।
-जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए।
-रोजाना पपीता खाने से दाद, खाज, खुजली दूर हो जाती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NK4fQW
via Latest News in Hindi
0 Comments