फेस की देखभाल में पुरुषों से हो जाती है ये गलतियां

पुरुष आम तौर पर त्वचा की रख-रखाव के संबंध में कई छोटी-छोटी भूल कर जाते हैं। शरीर और चेहरे पर अलग-अलग साबुन का इस्तेमाल करें।
पुरुषों के सौंदर्य उत्पाद कंपनी ब्रिकेल के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आमतौर पर पुरुषों द्वारा होने वाली गलतियों का उल्लेख किया है :
– चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है और इसे विशेष रख-रखाव की जरूरत होती है, इसलिए शरीर और चेहरे पर एक ही साबुन नहीं लगाना चाहिए।
जैविक चीजों से समृद्ध नेचुरल फेसवॉश का उपयोग करें। यह केमिकल मुक्त होने के साथ ही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया और गंदगी को नष्ट कर देते हैं।
– झाग वाला फोमिंग शेव क्रीम से दाढ़ी बनाने पर आपकी त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए लोशन वाले शेविंग क्रीम का यूज़ करें। बढ़िया क्वालिटी की शेविंग क्रीम लगाने से आपकी त्वचा लाल नहीं पड़ेंगी और जलन भी नहीं होगी। शेविंग के बाद अल्कोहल फ्री आफ्टर शेव लगाएं।
– रोजाना दो बार चेहरे को फेसवॉश से धुलें और त्वता को सौम्य रखने के लिए चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर भी लगाएं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/329t50f
via Latest News in Hindi
0 Comments