गुणों की खान है भीगा हुआ चना

इंटरनेट डेस्क। भीगा हुआ चना सेहत के लिए लाभकारी होता है। चने को हर रोज रात को भीेगो कर रख देना चाहिए,और सुबह उठकर इसका सेवन करना बेहद लाभकारी होता है। भीगे चने में बेहद ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स होता है।
भीगे चने कई रोगों से लड़ने की ताकत देता है। भीग हुआ चना खून को साफ करने में भी मदद करता है,भीगा चना दिमाग तेज करने के साथ वजन कम करने में भी सहायक होता है। चलिए आपको बताते हैं भीगे हुए चने का सेवन करने के लाभ के बारे में…
-भीगे हुए काले चने का सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है।
-भीगे चने का रोज सेवन करने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है।
-स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सुबह भीगे चने का सेवन अवश्य जरूर कीजिए|
-यदि किसी को शुगर की परेशानी है, तो रोजाना सुबह 25 ग्राम भीगे हुए काले चने का सेवन करें|
– भीगा चना चबाने से कब्ज और पेट दर्द की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
-वजन कम करने भी भीगा चना खाना लाभकारी है।
-भीगा चने का सेवन करने से खून भी साफ होता है।
नोट: इस आलेख में दी गई जानकारी को यूज करने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लीजिए।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/30ZSkSw
via Latest News in Hindi
0 Comments