बांग्लादेश ने कहा – अनुच्छेद 370 को रद्द किया जाना भारत का आंतरिक मामला

बांग्लादेश ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 को हटाना भारत का अंदरूनी मामला है. बांग्लादेश में सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव और सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल काद़िर ने ढाका में कहा कि उनका देश पड़ोसी देशों के आतंरिक मुद्दों पर कोई टिप्पणी नहीं करता.
ढाका में एक समारोह में बांग्लादेश के सड़क परिवहन और पुल मंत्री और सत्तारूढ़ अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने कहा कि बांग्लादेश अपने पड़ोसी देश के आंतरिक मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.भारतीय संसद द्वारा संविधान के अनुच्छेद-370 को रद्द करने की स्वीकृति दिए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार की यह पहली आधिकारिक टिप्पणी है. इससे जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त हो गया है.
from दुनिया – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M8N6Ai
via Latest News in Hindi
0 Comments