भोपाल। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाकर भागे भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से बैंक भले कोई रकम न वसूल पाई हो लेकिन बैंक ने न्यूनतम राशि न होने के नाम पर अपने ग्राहकों से 278 करोड़ रुपए जरूर वसूल कर लिए हैं। बैंक खातों में न्यूनतम राशि जमा न होना भी बैंकों की आय और मुनाफे का एक जरिया बन गया है। पीएनबी ने खातों में न्यूनतम राशि न होने पर जुर्माने के तौर पर अपने खाताधारकों से वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 278.66 करोड़ रुपये वसूले हैं। यह राशि देशभर के लगभग एक करोड़ 27 लाख ग्राहकों से वसूली गई है। 

from India TV: paisa Feed https://ift.tt/2YA1pEA
via Latest News in Hindi

0 Comments