डॉ.कलाम ने देशवासियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया: CM बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के रूप में ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन करते हुए राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया। CM बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम सच्चे मायनों में एक ऐसे सपूत हैं, देश को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए सपने देखे और उन्हें पूरा भी किया। भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
CM बघेल ने कहा कि डॉ.कलाम जैसे व्यक्तित्व बिरले ही होते हैं। वे जीवन में कठिन परिस्थितियों से संघर्ष कर आगे बढ़े और सफलता की कई ऊंचाईयों को छुआ। उनके सरल सहज स्वभाव ने हर उम्र, धर्म और वर्ग के लोगों का मन जीता। देशवासियों के मन में आज भी उनके प्रति अभुतपूर्व प्यार और सम्मान है। उनकी किताबें और विचार आज भी युवाओं में नया जोश भर देते है। उन्होंने देशवासियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे खुले आसमान में पंख फैला कर बुलंदियां छू सकें।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YmiWLI
via Latest News in Hindi
0 Comments