बापू अपने कुंवारे बेटे से – बेटा बाहर देखी गली मे ढोल किसके बज रहे हैं?

कुंवारा बेटा – जिसके मां-बाप समझदार हैं, उनके बज रहे हैं।

फिर क्या, बेटे को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती हुई चप्पल मिली। 

————————————————-

पप्पू सिर पर हाथ धरे बैठा था।
पास से गुजर रहे उनके एक मित्र ने पूछा…!!!

क्या हुआ भाई, क्यूं परेशान बैठे हो…???

पप्पू ने कहा – यार क्या बताऊं, दो टन का एसी खरीदा था।
घर जा कर तौला तो 62 किलो का ही निकला…!

———————————————

पत्नी – चाय बनाऊं?

पति – हां ठीक है।

पत्नी – अदरक वाली?

पति – ओके…

पत्नी – पुदीना डालूं?

पति – हां, ठीक है।

पत्नी – तुलसी? सेहत के लिए अच्छी होती है!

पति: एक काम कर, राई और जीरा
डाल के तड़का भी लगा दे !!..!!



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RU6QaY
via Latest News in Hindi

0 Comments