जब हो कंधे और गर्दन में दर्द, तो करें ये एक्सरसाइज
आजकल ज्यादातर लोग कंप्यूटर, लैपटाॅप के साथ ही अपना समय गुजारते हैं। ऐसे में शारीरिक मूवमेंट न के बराबर होती है। जिस वजह से कई किस्म की समस्या पैदा हो जाती है जैसे गर्दन दर्द, कंधे में दर्द। गर्दन और कंधे के दर्द से बचा जा सकता है। इसका आसान उपाय है शोल्डर और आर्म स्ट्रेचिंग


नेक स्ट्रेच
नेक स्ट्रेचिंग के लिए बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं और सांस को खीचें, और छोड़ें। सांस को छोड़ने पर सीधे कान को सीधे कंधे पर झुकाएं मगर कंधे को उठाएं नही। 4 से 5 बार सांस को खीचें और छोड़ें, आप उल्टे गाल में पड़ने वाले स्ट्रेच को महसूस कर पाएंगे। अब अपनी गर्दन और रीढ़ को खींचें। धीरे से सिर को सही दिशा में लाएं और दूसरी ओर से भी इसे करें। इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करने से अकड़ी व मोच खाई गर्दन ठीक होती है और गर्दन का तनाव भी कम होता है, गर्दन में लचीलापन आता है और कमर दर्द भी दूर होता है।


आर्म स्ट्रेच
आर्म स्ट्रेचिंग के लिये एकदम सीधे बैठ जाएं फिर सांस को खींचते हुए कंधे को कान के पास लाएं। अब अपने कंधे को धीरे घुमाएं और कान से दूर ले जाते हुए धीरे से सांस को बाहर छोड़ें। कंधे घुमाने की इस क्रिया को तीन बार दाईं और तीन बाईं ओर करें। फिर दोनों कंधों को सांस खींचते हुए कानों के पास लाएं। इसके बाद दोनों कंधों को सांस छोड़ते व घुमाते हुए नीचे लें आएं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XTnkRO
via Latest News in Hindi

0 Comments