शुगर पीडि़तों के लिए वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला हैरान कर देने वाला तरीका

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सेंसर विकसित किया है जिससे पसीने वाली त्वचा के विश्लेषण से ख़ून में शुगर के स्तर का बहुत ही आसानी से पता लगाया जा सकता है. इसके लिए पसीने की बहुत थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है.
दक्षिण कोरिया में वैज्ञानिकों की एक टीम ने यह दिखाया कि सेंसर इस मामले में बिल्कुल माकूल है और उनका मानना है कि इससे डायबिटीज़ से पीड़ित मरीज़ों को बहुत ही मदद मिलेगी. सेंसर एक पैच के ज़रिए एक छोटे निडल से जु़ड़ा है. यह डायबिटीज़ की दवाई को अपने आप ही भीतर पहुंचा देता है.
सोल यूनिवर्सिटी की यह टीम डायबिटीज़ के मरीजों को ‘दर्द भरे ब्लड कलेक्शन’ के तरीकों से निजात दिलाने की कोशिश में कई दिनों से जुटा था.
. डायबिटीज़ इम्युन सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की उस प्रवृत्ति के कारण ही होता है जिसमें वह ख़ून में शुगर को नियंत्रित रखने वाले हिस्सों पर बहुत गहरा हमला करता है.
.एक डायबिटीज़ अनियमित जीवन शैली के कारण होता है जिससे शरीर की उन क्षमताओं को बहुत नुक़सान पहुंचता है जिनसे ख़ून में शुगर का स्तर भी बहुत नियंत्रित रहता है.
इन दोनों तरह के डायबिटीज़ में मरीज़ों को ख़ून में शुगर के स्तर को दवाई से ठीक से नियंत्रित करके रखना होता है. इसमें लापरवाही से शरीर को इतना नुक़सान पहुंचता है कि इंसान की मौत तक हो जाती है.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32zgRiv
via Latest News in Hindi
0 Comments