गठिया की समस्या को कम करने में मददगार है पपीते की चाय

वर्तमान समय में जोडो के दर्द की गंभीर समस्या बहुत ही आम हो गई है, आपको बता दे की जोडो का दर्द गठिया की समस्या से उत्पन्न होता है। सामान्य रूप से अस्पतालों में कई गठिया रोग से ग्रस्त व्यक्ति दिखाई देते हैं। पिछले बहुत समय से ये रोग अत्यधिक तेजी से फैलता जा रहा हैं। चिकित्सकों की मानें तो शरीर के अंदर यूरिक एसिड की मात्रा अत्यधिक बढने से ये गंभीर रोग पैदा होते हैं।
गठिया की समस्या में पपीता बहुत ही कारगर माना गया हैं। आपको बता दे की इससे बनने वाली चाय का सेवन करने से गठिया की समस्या में बहुत हद तक राहत मिलती हैं। यदि आप पपीते की चाय का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो हड्डियां अत्यधिक मजबूत होती हैं।
ऐसे बनाते है पपीते की चाय
गठिया रोग में पपीते की चाय अत्यधिक लाभकारी मानी जाती है। इसकी चाय बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन में थोडा पानी लें और इसमें कच्चे पपीते के टुकड़ों को डाल लें। जब ये पानी उबलने लगे तो गैस को बंद करें और इसे ठंडा होने दें। अब इस पानी से पपीते के टुकडें निकाल लें और पानी को बहुत अच्छी तरह छान लें। इस छाने हुए पानी में ग्रीन टी बैग या ग्रीन टी की पत्तियों को डाल दें और कुछ देर ऐसे ही रहनें दें। अब इस चाय को गर्म-गर्म ही सेवन करें। इस चाय के सेवन सें गठिया के दर्द से हमें पूर्ण्तः छुटकारा मिलता हैं और शरीर की सूजन से निजात मिलती हैं। इस चाय के सेवन से पाचन शक्ति बहुत मजबूत होती हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XJ6I3q
via Latest News in Hindi
0 Comments