हाई फैट डाइट या उच्च वसायुक्त भोजन को आमतौर पर स्वास्थ्य के लिए बेहतर नहीं माना जाता है। इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसके एक और दुष्प्रभाव का पता लगाया है। उनके मुताबिक, गर्भवती महिलाओं द्वारा उच्च वसायुक्त भोजन करने से गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव प़डता है। वसा की उच्च मात्रा शिशु के गट बैक्टीरिया (आंत में पाया जाने वाला जीवाणु) को प्रभावित करता है। बच्चों के इम्यून सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ता है।

शोधकर्ताओं ने जन्म के तुरंत बाद और बच्चे के छह महीने का होने पर नमूने लिए। गट बैक्टीरिया के प्रभावित होने पर भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया गड़बड़़ा जाती है और इससे शिशुओं में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। शोधकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को उच्च वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RXUJto
via Latest News in Hindi

0 Comments