पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवाद रोधी विभाग ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ आंतकी फंडिंग का केस दर्ज किया गया है। हाफिज के संगठन की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। हाफिज अकेला नहीं है, उसके अलावा भी कई आतंकियों के खिलाफ लाहौर, गुजरांवाला और मुलतान में केस दर्ज किए गए हैं।

आतंकी फंडिंग के मामले गैरसरकारी संगठन के नाम पर धन जुटाने और उसका इस्तेमाल आतंकवाद को वित्तीय मदद करने से जुड़े हैं। ये सभी मामले अल-अनफाल ट्रस्ट, दावत उल इरशाद ट्रस्ट सहित अन्य गैर-लाभकारी संगठनों के नाम पर आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए पैसा इकट्ठा करने को लेकर किए गए हैं। 



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NAm1Yf
via Latest News in Hindi

0 Comments