पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय

पेट के कीड़ों को इलाज करना बहुत जरूरी है नहीं तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय…
– प्याज का रस : प्याज के टुकड़े लेकर पीसकर पानी निकाल लीजिए। एक चम्मच रस सुबह खाली पेट पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
– गुलकंद और नीबू : गुलंकद बनाकर इसमें नींबू का रस निचोड़ लीजिए और इसे बच्चे को खिलाएं।
-तुलसी की पत्तियां : रोजाना तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर बच्चे को चटाएं।
-अनार : अनार के छिलके को सूखा कर इसे बारिक पीस लीजिए। इसमें शक्कर मिलाकर खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।
-उबला पानी : गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर हर रोज खाली पेट पीने से आराम मिलता है। इससे पेट साफ हो जाता है।
-गाजर : गाजर के रस को या गाजर को पीसकर सुबह खाली पेट खाने से पेट के कीड़ो से निजात पाई जा सकती है।
-टमाटर : टमाटर काट कर इसे काली मिर्च और नमक मिला कर खाली पेट रोजाना खाने से आराम मिलता है।
-लौंग : एक कप गर्म पानी में लौंग का पाऊडर डाल कर इसे ढक कर रख दीजिए और इसे हफ्ते में 2-3 बार पीने से पेट के कीड़ो से आराम मिलता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xLV6xV
via Latest News in Hindi
0 Comments