दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना गया है। चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप दूध के साथ कुछ गलत चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे सेहत को फायदा होने के स्थान पर नुकसान होता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं-

दूध और दही दोनों ही डेयरी प्रॉडक्ट हैं, लेकिन कभी भी इन दिनों का सेवन एक साथ करने की भूल नहीं करनी चाहिए। इससे आपको एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है।

अगर आप दूध का सेवन कर रहे हैं तो फलों से जरा दूर ही रहे। दूध के साथ अन्नास, संतरे जैसे खट्टे फलों का सेवन आपके पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव डालता है और इससे उल्टी की संभावना रहती है।

अधिकतर घरों में देखा जाता है कि सुबह नाश्ते के समय लोग दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है। याद रखें कि दूध अपने आप में पूरा आहार है।

ये दुश्मन है जो आपको बना रहे है डिप्रेशन का शिकार



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Swb2Or
via Latest News in Hindi

0 Comments