नयी दिल्ली में सोमवार को कारगिल शहीदों की शौर्य गाथाओं वाले पोस्टर लगी ट्रेन को रवाना करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी। इस मौके पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी मौजूद रहीं। प्राण न्योछावर करने वाले कुछ सैनिकों के परिवार भी इस मौके पर मौजूद थे । कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के पराक्रम को बयां करने वाले पोस्टरों के साथ सोमवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को रवाना किया गया। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि कारगिल युद्ध के 20 साल होने के मौके पर 10 ट्रेनों को रवाना किया जाएगा जिसमें युद्ध की गाथा वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस इस तरह की पहली ट्रेन है।

– चित्र व विवरण: एजेंसी

The post कारगिल युद्ध के सैन्य-शौर्य की याद में पहली ट्रेन रवाना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Smnr7t
via Latest News in Hindi

0 Comments