मशरूम सब्जी होती है जिसे स्‍वाद के साथ साथ हैल्थ के लिए अत्यंत फायदेमंद है। मशरूम में अत्यधिक फाइबर होता है जो पेट के लिए बहुत लाभदायक है| इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइडेट, नाइट्रोजन, फास्फोरिक एसिड अधिक होता है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है| इसमें खनिज और विटामिन के अलावा कोलाइन नामक पोषक तत्व होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है|

1. एंटी-ऑक्सीडेंट से भूरपूर मशरूम में ergothioneine होता है जो एंटी एजिंग की समस्या से निजात दिलाता है और मोटापा कम करता है|

2. मशरूम में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है| इसको खाने से सर्दी-जुकाम दूर होता है|

3. विटामिन डी मशरूम में अधिक होता है जिससे हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है| रोज़ाना इसका सेवन करने से शरीर हैल्दी रहता है|

4. कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर मशरूम में वजन और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है|

5. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा मशरूम में कम होती है| इसे खाने से ज्यादा भूख नहीं लगती|

6. आयरन से भरपूर मशरूम को खाने से एनीमिया का खतरा कम हो जाता है| इसको खाने से मधुमेह जैसी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है| इसको खाने से त्‍वचा संबंधी बीमारियों से भी निजात पाया जा सकता है।

7.  मशरूम का रोज़ाना सेवन करने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NLTLBU
via Latest News in Hindi

0 Comments