दाल-चावल 3 कारणों की वजह से लोगों में बहुत ही ज्यादा पसंद किये जाने वाला व्यजंन हैं, जिससे लोग इसे बढ़े शौक से खाते हैं।

इनके पसंद का प्रमुख कारण यह हैं कि दाल-चावल जल्दी ही तैयार होने वाला भोजन हैं। दूसरा प्रमुख कारण खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक, मिट्टे होते हैं।

दाल-चालव सभी उम्र के लोगों को बहुत पसंद होते हैं। यह किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं हैं, गरीब, मध्य व बड़े वर्ग के लोग आसानी से दाल-चावल को खाने में प्रयोग में ले सकते हैं।

दाल-चावल खाने के प्रमुख लाभदायक फायदे

-कई लोग सोचते हैं कि प्रतिदिन चावल खाने से उनका वजन ही ज्यादा बढ़ जाएगा, परंतु ऐसा नहीं होता। दाल-चावन खाने से काफी देर तक पेट भरा हुआ लगता है। जिससे पूरे दिन कुछ खाने की आवश्यकता नहीं होती हैं, जिससे हमारे शरीर में अलग से कैलोरी जमा नहीं होती हैं।

-दालों में कई प्रकार के अमीनो एसिड्स पाये जाते हैं, जो चावल में नहीं पाये जातें। लेकिन जब हम दाल-चावल को एक साथ मिलाकर खाते हैं, तो ये हमारे शरीर को कई पौष्टिक तत्व प्रदान करते हैं।

-चावल व दाल प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। ये एक जल्दी पचने वाला खाद्य व्यंजन है। इनमें फाइबर होने के कारण हमारी पाचन क्रिया को सही बनाते है। बल्कि सफेद चावलो की जगह अगर आप भूरे रंग के चावलों का खाने में प्रयोग करेगें तो आपके शरीर के लिए ज्यादा पौष्टिक होगे। क्योंकि भूरे रंग के चावलों में प्रमुख रूप से सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर, फॉस्फोरस व मैग्नीशियम आदि प्रमुख रूप से पाये जाते हैं।

-शुद्ध भोजन करने वाले लोगों के लिए दाल ही प्रोटीन का मुख्य साधन हैं। क्योंकि दालों में पाया जाने वाला फोलेट हमारे दिल को सुरक्षा करने में काफी मदद करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2y9iiGG
via Latest News in Hindi

0 Comments