बिहार के 15 साल के लड़के ने मांगी इच्छा मृत्यु, PMO ने दिए जांच के आदेश
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिला निवासी एक बालक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। लड़के के इस तरह के अनुरोध पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूबे के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत एक गांव के रहने वाले एक शख्स के 15 वर्षीय बेटे ने पारिवारिक कलह से तंग आकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। उन्होंने करीब दो महीने पहले राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर इसकी इजाजत मांगी थी। from India TV: india Feed https://ift.tt/30JDsaL
via Latest News in Hindi
0 Comments