धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। आपको बता दूं कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। साथ ही इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। शास्त्रों में इस एकादशी का बड़ा ही महत्व है। इस दिन निर्जला रहकर उपवास करने का विधान है। कहते हैं इस दिन निर्जला रहकर उपवास करने से और भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है, उसे जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता और साथ ही जीवन में खुशियों की बरसात होती है।

from India TV: lifestyle Feed http://bit.ly/2IC0Bo4
via Latest News in Hindi

0 Comments